07 फ़रवरी 2013

सेक्स की प्यास बुझाने के लिए नर कंकाल का सहारा

उत्तर-पश्चिम स्वीडन में एक महिला ने अपनी अजीबोगरीब चाहत की खातिर ऐसा रास्ता अपनाया जिसे सुनकर आप चौंके बिना नहीं रह पाएंगे।
पुलिस को मामले का पता तब चला, जब सितंबर में महिला के अपार्टमेंट से एक गोली चलाई गई।
गोली चलने के मामले की तफतीश के लिए पहुँची पुलिस को महिला के घर से मानव कंकाल के 100 हिस्से मिले।
नेक्रोफिलिया की दोषी 37 वर्षीया इस महिला पर मंगलवार को गोटेबोर्ग डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में औपचारिक रूप से मृतक की शांति के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया गया।
पुलिस ने जब घर की अच्छी तरह से तलाशी ली तो उन्हें एक सीडी भी मिली, जिसका टाइटल था- "माय नेक्रोफिलिया"
इसके साथ ही कई ऐसी फोटो भी मिली हैं, जिनमें महिला को कंकाल के साथ सोते, चूमते व सेक्स करते हुए पाया गया।
जहाँ एक ओर साधारण इंसान कंकाल के पास भी जाने से डरता है वहीं यह महिला कंकाल के साथ लिपटकर सोती थी।
महिला ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इंकार किया है।
महिला ने बताया कि वह इन कंकालों को केवल ऐतिहासिक महत्व के उद्देश्यों की खातिर जमा कर रही थी।
प्रोसिक्यूटर क्रिस्टिना एरनबॉर्ग स्टाफ्स के अनुसार गोपनीय जांच में पाया गया है कि महिला ने इन कंकाल का प्रयोग सेक्सुअल एक्ट्स में भी किया गया है।
पुलिस ने महिला की कंकाल के साथ सोते हुए कुछ फोटो भी जारी की हैं।
लंदन : क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी ने नर कंकाल यानि मृत व्यक्ति के साथ सेक्स किया है? जी हां, ऐसा ही किस्सा सुनने में आया है! यदि रात को सोते समय आपने ख्याबों में कोई भूत आपसे सेक्स करने लगे तो क्या होगा? एकदम से आप नींद से जाग उठेंगे और डर जाएंगे।
लेकिन स्वीडन में एक महिला ने न सिर्फ नर कंकाल को अपने पास रखा, बल्कि उसके साथ सेक्स भी किया। इतना ही नहीं इन चौंका देने वाली तस्वीरों को पुलिस ने जारी भी किया है। इन तस्वीरों में महिला को गोथेनबर्ग स्थित अपने फ्लैट पर इस नर कंकाल के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। महिला कंकाल को गले लगा रही है कई बार उसे जीभ से चाटते हुए भी दिखाया गया है।
ब्रिटिश टेबलायड 'द सन' ने इस खबर को सबसे पहले जगजाहिर किया। अब एक अदालत में उक्त महिला को मरे हुए शख्स की शांति भंग करने का आरोपी बनाया गया है। अगर महिला इस मामले में दोषी पाई जाती है तो उसे दो साल की सजा हो सकती है।
सरकारी वकील ने बताया कि 37 साल की इस महिला ने छह खोपड़ी, एक रीढ़, कुछ हड्डियों को एक ड्रिल, बॉडी बैग और मुर्दाघर की तस्वीरों के साथ सीक्रेट कम्पार्टमेंट में रखा था। पुलिस ने बताया कि सितंबर में महिला की गिरफ्तारी के बाद उसके अपार्टमेंट से नर कंकाल के साथ अंतरंग तस्वीरें और साथ ही दो सीडी जिनमें से एक पर माय नेक्रोफीलिया (मृत शरीर के साथ लगातार होने वाले सेक्स का आकर्षण) और माय फर्स्ट एक्सपीरिएंस लिखा था।
बताया जाता है कि इंटरनेट फोरम पर महिला ने एक बार लिखा कि मेरी नैतिकता मेरी सीमाओं को तय करती है और इसके लिए मैं सजा के लिए तैयार हूं। मैं अपने पुरुष को इस तरह देखना चाहती हैं, चाहे वह मृत हो या जीवित। मानव कंकाल मुझे सेक्सुअल खुशी पाने की स्वतंत्रता देता है।
अदालत में महिला का ट्रायल अगले हफ्ते होगा। प्रॉसिक्यूटर हेरेनबॉर्ग-स्टाफा ने बताया कि उसने ढांचे को बेहद ही शर्मनाक और अनैतिक ढंग से रखा था, जबकि बचाव पक्ष ने नर कंकाल रखने की बात तो स्वीकार की है लेकिन उनके साथ किसी तरह कि बुरे बर्ताव की बात नहीं मानी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें